कुलगाम। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के गुफबाल किमोह में बुधवार को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। हालांकि किसी आतंकी के पकड़े जाने की सूचना नहीं है। एक राष्ट्रीय राइफल और कुलगाम एसओजी की टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सुबह अभियान शुरू कर किया, जो कुछ घंटे चला। बाद में अभियान समाप्त कर दिया गया।