जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बॉर्डर पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। वहीं, भारी गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
बताया जा रहा है कि पुंछ जिले के शाहपुर और केरनी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी हो रही है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है। अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है।
गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे पाकिस्तानी सेना की 41 बलोच रेजिमेंट ने सेना की 15 मराठालाई की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर यूनिवर्सल और हैवी मशीनगन से गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने भी उसी क्रम में जवाब देना शुरू कर दिया। इसके चलते करीब आधे घंटे बाद पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी बंद हो गई।
इस दौरान पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागी गई कई गोलियां लोगों के मकानों को आ लगीं लेकिन इस गोलाबारी में कहीं किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। ब्यूरो