पाकिस्तान ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी एलओसी पर राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन कर गोले दागे। सेना के फारवर्ड पोस्ट के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। सेना ने करारा जवाब दिया है।
पाकिस्तान ने रात सवा दस बजे गोलाबारी शुरू की। अचानक गांवों में गोले गिरने से लोग दहशत में आ गए। पहले छोटे हथियारों से गोलाबारी की फिर मोर्टार दागे जाने लगे। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
इससे पहले तीन अगस्त को पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान ने गोले बरसाए थे। पुंछ व राजोरी जिले में पिछले महीने की गई गोलाबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे। 12 दिन की एक नवजात बच्ची की मौत हो गई थी, जबकि कई नागरिक घायल हो गए थे।