फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बढ़ी पाकिस्तानी रेंजर्स की हलचल, घुसपैठ की फिराक में हैं आतंकी

Thu, 08 Aug 2019 01:46 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देखी गई पाकिस्तान क्षेत्र में पाक रेंजर्स की हलचल
  • रात के समय पाक सीमा पर बडे़ वाहनों की आवाज दूर तक सुनाई दी
  • ग्रामीणों का कहना है पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में बदले हालत के बीच मंगलवार रात को आरएस पुरा की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान क्षेत्र में पाक रेंजर्स की हलचल देखी गई। सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि पहले पाकिस्तान रेंजर्स की बार्डर पर तैनाती कम थी पर बीती रात पाकिस्तान क्षेत्र में पाकिस्तान रेंजर्स की हलचल देखी गई।
विज्ञापन


रात के समय पाक सीमा पर बडे़ वाहनों की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे लगता है कि पाक की ओर से बार्डर पर रेंजर्स की बढ़ोतरी की गई होगी। ग्रामीणों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र के गांव में पहले की तरह सीमा सुरक्षा बल के जवान मुस्तैदी के साथ बार्डर पर तैनात हैं और पाकिस्तान क्षेत्र में पैनी नजर रखे हुए हैं। 



पूर्व सरपंच स्वर्ण लाल ने कहा कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता। पहले भी पाकिस्तान की ओर से अकारण गोलाबारी आरंभ की जाती थी और अब पाकिस्तान की नीति क्या है, इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता।

विज्ञापन

आत्मघाती हमले की फिराक में आतंकी

बताया जा रहा है कि घाटी में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती के फैसले के बाद पाकिस्तान में बैठे आतंकी जम्मू-कश्मीर में बड़े आत्मघाती हमले की फिराक में हैं। सूत्रों के मुताबिक ये आतंकी पाकिस्तान के पेशावर और मुजफ्फराबाद में मौजूद हैं। ये आतंकी और पाक का बैट दस्ता सीमा पर तैनात सेना के जवानों पर हमला करने की भी फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें