फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने पुंछ में किया सीजफायर का उल्लंघन, गोलीबारी में एक नागरिक की मौत

Fri, 11 May 2018 08:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पाकिस्तान ने फिर की गोलीबारी - फोटो : ani
विज्ञापन

पाक ने एक बार फिर से सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की है। इस गोलीबारी में एक नागरिक की मौत गई। इलाके में गोलीबारी के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह पुंछ के मल्ती सेक्टर में पाक की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई।

विज्ञापन


इस गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। पाक सैनिकों ने हल्के हथियारों के साथ मोर्टार से भारतीय चौकियों को निशाना बना कर दागे। इस दौरान कुछ गोले रिहायशी इलाकों में भी जा गिरे। इन्हीं गोलो की चपेट में आने मो. इकलाख (20) की मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। अधिकतर लोग अपने घरों मे ही दुबके हुए हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि रमजान और अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर केंद्र सरकार को कश्मीर में एकतरफा सीजफायर पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुठभेड़ और क्रेकडाउन से आम लोगों की मुसीबतें बढ़ीं हैं। इस तरह के प्रयास किए जाने चाहिए ताकि रमजान और अमरनाथ यात्रा के दौरान शांति बनी रहे। सभी दल चाहते हैं कि कश्मीर में हालात सुधरें। सभी दल महसूस करते हैं कि अगर एजेंडा आफ अलायंस पर अमल किया जाए तो कश्मीर में हालात बदल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें