फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पत्थरबाजी में पर्यटक की मौत के बाद अब हरियाणा का युवक अनंतनाग से लापता

Fri, 11 May 2018 12:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
tourist - फोटो : social media
विज्ञापन

पत्थरबाजी में चेन्नई के पर्यटक की मौत की घटना के बाद अब हरियाणा के कुंडली बार्डर से कश्मीर घूमने आया एक युवक अनंतनाग से लापता हो गया है। पर्यटक के लापता  होने की खबर फैलते ही पूरे राज्य में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार हरियाणा का रहने वाला राहुल बसन पुत्र भरत भूषण पिछले कुछ दिनों पहले कश्मीर की वादियों में घूमने आया था लेकिन अब उसका कोई अता पता नहीं है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वो आखिरी बार अनंतनाग जिले के मट्टन मे देखा गया था। उसके लापता होने की आशंका भी इसी इलाके से जताई जा रही है। वीरवार देर रात अनंतनाग पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में लोगों से मदद की मांग करते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी।

लेकिन वीरवार देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस की ओर से मोबाइल नबंर 9596777669.9419051940.01932222870 जारी करते हुए लोगों से अपील की अगर किसी को युवक के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल प्रभाव से संपर्क करें।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में स्कूली बस पर पथराव की घटना के बाद सोमवार को पत्थरबाजों ने श्रीनगर गुलमर्ग हाईवे पर एक वाहन को निशाना बनाया। इसमें चेन्नई के एक पर्यटक की मौत हो गई जबकि एक स्थानीय लड़की घायल हो गई।

पर्यटक की शिनाख्त थिरूमणि (22) के रूप में हुई है, जबकि घायल लड़की हंदवाड़ा की सबरीना है। बताते हैं कि सुबह साढ़े 10 बजे एक वाहन को पत्थरबाजों ने हाईवे पर नारबल के पास निशाना बनाया। भारी पथराव में थिरूमणि तथा सबरीना घायल हो गई। दोनों को श्रीनगर रेफर किया गया। यहां थिरूमणि ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें