फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक फायरिंग में जवान शहीद, सेना ने भी दो मारे

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने साल के अंतिम दिन सीमा पर गोलीबारी कर 24 घंटे के अंदर दूसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। जम्मू के सांबा रेज में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की फायरिंग में बीएसफ के एक जवान की मौत हो गई है जबकि एक जवान घायल हुआ।
विज्ञापन


भारत ने पाक की इस नापाक हरकत का मुंह तोड़ जबाव दिया है। सूत्रों के मुताबिक भारत की ओर से की गई गोलीबारी में पाकिस्तान के दो रेंजरों की मौत की खबर आ रही है। पाकिस्तान की तरफ से की जा रही फायरिंग फिलहाल पांच बजे के बाद बंद हो गई है। पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर को लेकर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना के जवानों ने दो पाकिस्तानी रेंजर्स को मार गिराया है। यह जानकारी बीएसएफ के डीजी ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को दी।

बीएसएफ महानिरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर के सुचेतगढ़ अग्रिम क्षेत्र में बीएसएफ के एक गश्ती दल पर पाकिस्तान ने भारी गोलीबारी की। महानिरीक्षक ने बताया कि भारी गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। उन्होंने कहा कि जिस समय गोलीबारी हुई, उस समय जवान नियमित गश्त पर थे। शहीद जवान की पहचान कांस्टेबल श्रीराम गाउरिया के रूप में हुई है ।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को जम्मू जिले के पल्लनवाला सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से किए गए सीजफायर के उल्लंघन के दौरान भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया था। बीते एक सप्ताह के दौरान पाकिस्तान की ओर से यह पांचवीं बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन

पीछे न रहें और दोगुनी ताकत के साथ जवाब दें: रक्षा मंत्री

पाकिस्तान की ओर से पिछले 24 घंटों में संघषर्विराम का यह दूसरी बार और पिछले एक हफ्ते में छठा उल्लंघन है। पाक‌ की ओर से लगातार कठुआ और सांबा क्षेत्रों में भी गोलीबारी की जा रही है। पाक सीमा पार बैठे आतंक‌ियों को घुसपैठ करने के ल‌िए बार-बार इस तरह की हरकतें कर है। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा के मुताब‌िक सीमा के उस पार लगभग 150-170 आतंकी घुसपैठ के ल‌िए तैयार बैठे हुए हैं।

इस बीच, सुरक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सुरक्षा बलों को निर्देश दिया है कि वे पीछे न रहें और दोगुनी ताकत के साथ जवाब दें। रक्षा मंत्री पर्रिकर ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय जवान सीजफायर समझौते का उल्लंघन नहीं करते, बल्कि वे पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से इसका उल्लंघन किए जाने पर सिर्फ जवाब देते हैं।

इस साल पाकिस्तान ने संर्घषर्विराम का 550 से अधिक बार उल्लंघन किया, जो 2003 में संघषर्विराम होने के बाद से सर्वाधिक है। अगस्त-अक्तूबर अवधि में भारत और पाकिस्तान के बीच भीषण गोलीबारी हुई थी जिसमें 13 लोग मारे गए थे और हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें