फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, बारामूला में चार पत्थरबाज गिरफ्तार

Sun, 12 May 2019 03:12 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सीजफायर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : self
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर निर्माण कार्य रुकवा दिया है। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बार है जब पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोली चलाकर सीमा के नजदीक चल रहे डिच का काम रुकवा दिया है।

विज्ञापन


इससे पहले सात मई को एक राउंड फायर किया गया था। हीरानगर सेक्टर की बॉर्डर आउट पोस्ट कोठे के नजदीक पाकिस्तान ने बॉर्डर आउट पोस्ट पप्पू चक से 2-3 राउंड फायर किए। शाम पांच बजे के बाद हुई घटना के बाद बीएसएफ  की ओर से जवाबी कार्रवाई नहीं की गई है।  किसी भी तरह के जानमाल की जानकारी नहीं है। 

बारामूला में चार पत्थरबाज गिरफ्तार
बारामूला पुलिस ने चार पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया है। ये सभी शोपियां के रहने वाले हैं। इन पर शुक्रवार को सोपोर में सुरक्षाबलों पर पथराव करने का आरोप है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन्हें शुक्रवार को उस समय गिरफ्तार किया गया था जब ये शुक्रवार को सुरक्षा बलों पर पथराव कर रहे थे। इनकी शिनाख्त रसिक अहमद,अरशद अहमद, इशफाक अहमद शेख व आदिल अली शेख के रूप में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें