फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुंछ के तीन सेक्टरों में पाक ने किया सीजफायर उल्लंघन, सेना भी दे रही गोलियों से जवाब

Tue, 18 Dec 2018 06:57 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में पुंछ के देगवार सेक्टर में पाकिस्तान ने मंगलवार शाम सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान छोटे हथियारों से भारत की चौकियों को निशाना बना रहा है। वहीं भारतीय जवान भी इस नापाक हरकत का कड़ा जवाब दे रहे हैं।

वहीं रात पौने आठ बजे से जिले के कसबा और कीरनी सेक्टर में पाकिस्तान ने गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से गोलाबारी की है। देर रात तक रुक-रुककर गोलाबारी जारी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें