जम्मू कश्मीर में पुंछ के देगवार सेक्टर में पाकिस्तान ने मंगलवार शाम सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।
सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान छोटे हथियारों से भारत की चौकियों को निशाना बना रहा है। वहीं भारतीय जवान भी इस नापाक हरकत का कड़ा जवाब दे रहे हैं।
वहीं रात पौने आठ बजे से जिले के कसबा और कीरनी सेक्टर में पाकिस्तान ने गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से गोलाबारी की है। देर रात तक रुक-रुककर गोलाबारी जारी थी।