फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने दागे गोले, बीएसएफ ने की जवाबी कार्रवाई

Tue, 18 Aug 2020 02:20 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर सैन्य चौकियों को निशाना बनाया। इस दौरान बीएसएफ की एक पोस्ट में टिन शेड को नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार रविवार रात 11 बजे से लेकर सोमवार सुबह 4 बजे तक पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक पोस्ट से गोलाबारी की। 

विज्ञापन


इस दौरान बीएसएफ की चांदवा, करोल मात्रयां पोस्ट को निशाना बनाते हुए मशीन गन के साथ मोर्टार से गोले दागे। सूत्रों के अनुसार एक गोला करोल मात्रयां पोस्ट में बने टिन शेड पर गिरा। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें