फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी सेक्टर में पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन, जवाबी कार्रवाई में पाक चौकी तबाह

Sat, 13 Jan 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
सीमापार से होता बमबारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर भारत- पाक सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। जानकारी के मुताबिक पाक की ओर से जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में भारी गोलाबारी की गई है।

विज्ञापन


पाक रेंजर्स ने भारत सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। पाक ने हल्के हथियारों के साथ-साथ मोटार्र भी दागे। हालांकि भारतीय सेना ने भी पाक की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।

सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में पाक की कई चौकियां तबाह हुई है। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस गोलाबारी में अब तक किसी भी प्रकार की हताहत की कोई जानकारी नहीं आई है।
विज्ञापन


सीमा पर पाक की ओर हो रही लगातार गोलाबारी को देखते हुए जवानों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए है। गौरतलब है कि पाक की ओर से कुछ दिनों पहले नौशेरा और पुंछ के सीमा से सटे इलाकों में भारी गोलाबारी की गई थी। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें