फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की हार पर चिढ़ाने के लिए पाकिस्तान ने गोले दागे, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Thu, 11 Jul 2019 06:06 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में कई महीनों की खामोशी के साथ बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने जिले के दिगवार में नियंत्रण रेखा पर अचानक सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। पाकिस्तान की ओर से सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की गई। भारतीय सेना ने तत्काल पाकिस्तान की हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई के 20 मिनट बाद पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी बंद हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक देर शाम करीब साढ़े सात बजे जब विश्वकप क्रिकेट के सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम का आखिरी बल्लेबाज आउट होने के साथ टीम हार गई तो पाकिस्तानी सेना ने चिढ़ाने के लिए गोले दागने शुरू कर दिए। सीमा पार से पुंछ के दिगवार सेक्टर में सेना की अग्रिम चौकियों लंगूर एवं दुर्गा पर हल्के और भारी दोनों तरह के हथियारों से गोलाबारी की गई। पाकिस्तान की गोलाबारी से सीमावर्ती इलाकों में रहने वालों में बेचैनी बढ़ गई।

पाकिस्तानी सेना की तरफ से चौकियों पर गोले दागे जाने की सूचना जैसे ही दिगवार स्थित सेना के मुख्यालय में मिली तो जवाबी कार्रवाई का निर्देश दिया गया। भारतीय बीस मिनट बाद सीमापार से हो रही गोलाबारी बंद हो गई। इसके बाद ग्रामीणों को राहत मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें