फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरः बौखलाए पाकिस्तान ने करमारा और सवजियां सेक्टर में तोड़ा सीजफायर

Tue, 27 Aug 2019 09:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान की बौखलाहट थमने का नाम नहीं ले रही है। उसके नापाक मंसूबे लगातार जारी हैं। करमारा सेक्टर और सवजियां सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना की ओर से भारी गोलाबारी की जारी है। भारतीय सेना इसका मुहंतोड़ जवाब दे रही है। आपको बता दें कि करमारा और सवजियां दोनों ही सेक्टर पुंछ जिले में आते हैं।

विज्ञापन


आज यानी मंगलवार को ही पाकिस्तानी सेना ने उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और भारी गोलाबारी की। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हर बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं लेता है। वहीं, इस फायरिंग और भारी गोलाबारी के कारण इलाके में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। इस गोलाबारी में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। बता दें कि फायरिंग की आड़ में पाकिस्तान घुसपैठियों को सीमापार कराने की कोशिश कर रहा है।


पलांवाला सेक्टर में सोमवार को की थी फायरिंग
इससे पहले सोमवार को एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के बरडोह में पाकिस्तान की ओर से तीन दिन बाद फिर गोलाबारी की गई। इस फायरिंग में सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की एक पोस्ट तबाह कर दी थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः जानिए उस मुजफ्फराबाद के बारे में जिसको लेकर बिलावल भुट्टो ने जताई चिंता, पाक को सता रहा डर!
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने पलांवाला सेक्टर के बरडोह क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से दोपहर पौने एक बजे तक गोलाबारी की। इसमें कोई नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। गोलीबारी शुरू होते ही बरडोह और आसपास के गांवों के लोग घरों में दुबक गए।

यह भी पढ़ेंः गजब गुलमर्ग...खूबसूरती ऐसी जो मन मोह ले, हसीन वादियों में बढ़ने लगी रौनक, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें