फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Bribe Case: सीबीआई ने रिश्वत लेते राजस्व विभाग के अधिकारी को किया गिरफ्तार

Sat, 13 Aug 2022 03:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सीबीआई ने राजस्व विभाग के अधिकारी को रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज जम्मू के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाना है।
विज्ञापन
घूस - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला जम्मू के मीरां साहिब में शनिवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक गिरदावर (कानूनगो के समकक्ष राजस्व विभाग के अधिकारी) को रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने आरोपी को शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


आरोप है कि आरोपित गिरदावर अजय कुमार ने शिकायतकर्ता से उसके स्वामित्व वाली भूमि के संबंध में फर्ज जारी करने के लिए पचास हजार रुपये की मांग की थी।। रिश्वत की राशि दो किस्तों में दो-दो रुपये में दी जानी थी। सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को रुपये की रिश्वत मांगते व लेते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान करीब 2 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी को आज जम्मू के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें