जेएंडके नेशनल ट्रेड यूनियन फ्रंट के झंडे तले बुधवार को प्रेस क्लब के बाहर विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कैजुअल कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने इस अवसर पर मांग की कि रियासत में विभिन्न विभागों में कार्यरत 40 हजार के करीब कैजुअल कर्मियों को नियमित करने के लिए पालिसी बने।
फ्रंट के प्रधान मोहम्मद गफूर डार ने इस अवसर पर कहा कि 1994 के बाद सरकारी विभाग में कैजुअल कर्र्मी के तौर पर काम कर रहे हजारों मुलाजिमों को नियमित करने में अब देर नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में समय समय पर समझौते भी सरकार से हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में आश्वासन दिया था कि विधानसभा चुनाव से पूर्व इस संबंध में निर्णय ले लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अब चुनाव की घोषणा किसी भी समय हो सकती है लेकिन सरकार अभी तक नियमित करने की नीति पर कोई फैसला नहीं ले पाई है।
इस अवसर पर उपप्रधान राजिंद्र कुमार, विक्रमजीत सिंह, देवी दास, राज सिंह, पीरां दत्ता और आसिफ इकबाल ने भी अपने विचार प्रकट किये।