फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा के लोलाब में सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान, आतंकियों के छिपे होने की आशंका

Fri, 08 Jan 2021 04:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में सेना के जवानों ने बर्फ के बीच आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया। देवर लोलाब इलाके की घेराबंदी कर तलाशी ली गई। पूरे इलाके के आने-जाने के रास्ते सील कर दिए गए थे। देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिलने पर ऑपरेशन स्थगित करना पड़ा।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार 28 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवानों को कुपवाड़ा जिले के देवर लोलाब में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जवानों ने बर्फबारी से प्रभावित इलाके में तलाशी अभियान चलाया। देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिलने से स्थगित कर दिया गया। 
 
रिहायशी इलाकों में आतंकियों के छिपे होने की सूचना
सेना को सूचना मिली है कि घाटी में भीषण बर्फबारी के बाद आतंकियों के जंगलों में बने ठिकाने रहने लायक नहीं रहे हैं। उनके लिए खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। इसके लिए आतंकी निचले रिहायशी इलाकों में पनाह लेने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे इनपुट लगातार सुरक्षाबलों को मिल रहे हैं, जिसके आधार पर पिछले तीन दिन के दौरान करीब 5-6 ऑपरेशन उत्तरी कश्मीर में चलाए गए हैं।
विज्ञापन


घाटी का माहौल खराब करने और लोगों में भय उत्पन्न करने के लिए सीमा पास से लगातार साजिशें रची जा रही हैं। आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना संघर्षविराम का उल्लंघन भी कर रही है।

कुछ दिन की खामोशी के बाद गुरुवार देर रात पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उलंघन कर बालाकोट और मेंढर सेक्टर में गोलाबारी की थी। इस दौरान पाकिस्तान ने भारतीय सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें