फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के नाम पर उगाही करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में पुलिस के नाम पर उगाही करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ थाना किश्तवाड़ में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार किश्तवाड़ थाने में गुलाम नबी निवासी बंग्रान सरूड़ ने कुछ दिन पहले शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उसने कहा कि सज्जाद हुसैन निवासी टटानी सरूड़ ने उससे फोन करके 30 हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन

व्यक्ति (सज्जाद हुसैन) ने कहा था कि किश्तवाड़ पुलिस ने उसके (गुलाम नबी के) पिता के खिलाफ एक सम्मन जारी कर उन्हें गिरतार किया है। उन्हें छुड़ाने के लिए 30 हजार रुपये की मांग की है। सज्जाद ने कहा कि कहा कि वह पैसे को उसके बैंक खाते में जमा करवाए। इसके बाद गुलाम नबी ने सज्जाद के खाते में 30 हजार रुपये जमा करवा दिए, लेकिन बाद में पता चला कि गुलाम नबी के पिता के साथ ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि गुलाम नबी की शिकायत पर सज्जाद हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस ने आम जनता से आह्वान किया है कि किसी व्यक्ति के कहने पर बिना किसी सुबूत के पैसा ट्रांसफर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें