लद्दाख में बिना आरटीपीसीआर टेस्ट निगेटिव रिपोर्ट के श्रमिकों को प्रदेश में लाने पर ग्रेफ के सात ठेकेदाराें पर एफआईआर दर्ज की गई है। प्रदेश में निगेटिव रिपोर्ट के बिना किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। जिला मजिस्ट्रेट ने टीम गठित कर ग्रेफ के शिविरों की जांच के आदेश दिए हैं। यह टीम इन शिविरों का दौरा करेगी, जहां श्रमिकों को ठहराया जाता है।