फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: कोरोना की चुनौतियों के बीच जम्मू और श्रीनगर दोनों स्थानों पर काम करेगा सिविल सचिवालय

Wed, 21 Apr 2021 06:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

कोविड चुनौतियों के बीच जम्मू और श्रीनगर दोनों स्थानों पर सिविल सचिवालय काम करेगा। इसके लिए प्रशासनिक सचिव जरूरी प्रबंधों को सुनिश्चित बनाएंगे। समर सेशन के लिए श्रीनगर में सिविल सचिवालय कार्यालय 10 मई को सुबह 9.30 बजे से खुलेंगे और जम्मू सचिवालय भी बहाल रहेगा। 

विज्ञापन


सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से जारी आदेश में प्रशासनिक सचिव जम्मू और श्रीनगर में समान उपलब्धता को सुनिश्चित बनाएंगे। सामान्य प्रशासनिक विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक संबंधित कर्मचारी सचिवालयों में काम करेंगे।

सिविल सचिवालय के बाहर पूरी तरह से मूव करने वाले एचओडी कार्यालय भी दोनों स्थानों पर काम करते रहेंगे और इसके लिए अलग से आदेश जारी होगा। इसी तहर मूव इन कैंप कार्यालय भी दोनों स्थानों पर काम करेंगे।
विज्ञापन


सिविल सचिवालय ट्रेजरी और जेएंडके बैंक मूव शाखा भी दोनों स्थानों पर काम करेगी और इसके लिए वित्त विभाग तंत्र बनाएगा। सिविल सचिवालय की डिस्पेंसरी भी दोनों स्थानों पर काम करेगी। एस्टेट विभाग आवास सुविधा मुहैया करवाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आतंकियों और तस्करों की खैर नहीं: लखनपुर-श्रीनगर हाईवे पर तीन जगह लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर    

ये भी पढ़ें- मानवता की सेवा: कोरोना की दूसरी लहर में दोगुने जोश के साथ लड़ रहे हैं 'धरती के भगवान'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें