फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जम्मू संभाग में लडवाल के पास गहरी खाई में पलटी कार, बच्ची सहित छह घायल

Tue, 19 Dec 2023 09:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियासी

सार

लडवाल के पास चालक का गाड़ी से नियंत्रण खो गया। इससे कार कई फीट गहरी खाई में पलट गई। ग्रामीणों ने काफी मुश्किल से घायलों को खाई से मुख्य सड़क तक पहुंचाया। 
विज्ञापन
लडवाल के पास गहरी खाई में पलटी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के रियासी स्थित लडवाल क्षेत्र में कार गहरी खाई में पलटने से छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक माह की बच्ची भी है। हादसा मंगलवार शाम को हुआ। चसाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार सवार कुंदरदान से ममनकोट की तरफ जा रहे थे। लडवाल के पास चालक का गाड़ी से नियंत्रण खो गया। इससे कार कई फीट गहरी खाई में पलट गई। ग्रामीणों ने काफी मुश्किल से घायलों को खाई से मुख्य सड़क तक पहुंचाया। 
विज्ञापन

सभी घायलों का स्वास्थ्य केंद्र बुद्दल में उपचार किया गया। कार चालक मोहम्मद अशरफ निवासी कुंदरदान की गंभीर हालत को देख उसे जीएमसी राजोरी के लिए रेफर कर दिया। घायलों की पहचान एक महीने की मासूम बच्ची जरीना बेगम, जुलिफकार, सलीमा बेगम व मूबिना अख्तर सभी निवासी ममनकोट व बलवान सिंह निवासी नंदकोट के रूप में हुई है। चसाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें