फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 फीट खाई में गिरी कार, दो भाईयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्धल-राजोरी मार्ग स्थित शहर के तराला क्षेत्र में वीरवार को एक कार 500 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इससे उसमें सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि तीन वर्षीय बच्ची और दो महिलाएं भी घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, कार कोटरंका से राजोरी की तरफ आ रही थी।

कार में दो सगे भाई व उनमें से एक की पत्नी, बच्ची व एक अन्य महिला सवार थी। शहर के तराला क्षेत्र में एक तीव्र मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा और कार 500 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

तीन वर्र्षीय बच्ची और दो महिलाएं घायल

सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। मृतकों व घायलों को घटनास्थल से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने मकबूल हुसैन और मंजूर हुसैन निवासी कोटधड़ा को मृत लाया घोषित कर दिया।

डाक्टरों के अनुसार, मृतक मंजूर हुसैन की पत्नी गुलजार बेगम, तीन वर्षीय बच्ची सादिया अख्तर  और एक अन्य महिला शगूफ्ता बेगम की हालत गंभीर थी।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गुलजार बेगम को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। बच्ची व अन्य महिला की हालत में सुधार बताया गया। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। दोनों मृतक भाइयों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें