फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा-तय समय पर होगी कश्मीर में बोर्ड परीक्षा

Sat, 05 Nov 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर में दसवीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा तय किए गए समय के अनुसार ही होगी और परीक्षा की तैयारी में शिक्षा विभाग और जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन पूरा सहयोग करेगा। यह बातें मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शहर के विद्यार्थियों को मुलाकात के दौरान कही। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा की परीक्षा की तैयारी को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ने तय समय पर परीक्षा करवाने की पूरी तैयारी करके रखी है और परीक्षा की तैयारी को लेकर सरकार विद्यार्थियों के लिए स्पेशल कोचिंग क्लासिस लगाएगी।

इन कक्षाओं में विद्यार्थियों की बोर्ड की परीक्षा के अलावा सीईटी, एनईईटी और जेईई व अन्य परीक्षाओं की भी तैयारी करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड की परीक्षाओं के अलावा अन्य परीक्षाएं भी तय किए गए समय के अनुसार ही होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से कहा कि विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए तैयार करने व परीक्षा के सफल के आयोजन में पूरा सहयोग करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें