श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश के एकमात्र तकनीकी आवासीय विश्वविद्यालय श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय को टाइम्स हायर एजुकेशन इंपैक्ट रैंकिंग- 2021 में सतत विकास लक्ष्य सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा श्रेणी (एसडीजी-7) में दुनिया में 80वां, जबकि संपोषित विकास के लक्ष्य में भारत में तीसरा स्थान मिला है।
टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2021 में विश्व भर से 93 देशों की 1,500 से अधिक विश्वविद्यालय शामिल किए गए थे। यह रैंकिंग अब की सबसे बड़ी और वैविध्यपूर्ण रही है। संपोषित विकास के लक्ष्यों की सूची में सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा श्रेणी एसडीजी-7 में 77 देशों के 560 संस्थानों को शामिल किया गया था।
एसडीजी-5 कैटेगरी के जेंडर इक्वेलिटी में श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी को 77 संस्थानों में से विश्व के शीर्ष 401-600 संस्थानों में स्थान दिया गया है। यूनिवर्सिटी के उपकुलपति आरके सिन्हा ने यूनिवर्सिटी संकाय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विश्व स्तरीय शोध हमेशा विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। टाइम्स हायर एजुकेशन इंपैक्ट रैंकिंग एकमात्र वैश्विक प्रदर्शन तालिकाएं हैं, जो संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के विश्वविद्यालयों में आकलन करती हैं।
ये भी पढ़ें- पीपीई किट पहन लूटी बैंक: पुलिस के हाथ लगी कार और राइफल, इस तरह अंजाम दी गई थी वारदात