मिजोरम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमबीएसई) ने मिजोरम एचएसएलसी परिणाम 2021 घोषित कर दिया है। दसवीं कक्षा का रिजल्ट गुरुवार दोपहर को जारी किया गया है। दसवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। मिजोरम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mbse.edu.in है। मिजोरम बोर्ड ने दसवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन अप्रैल में किया था। कोरोना वायरस के दौरान ही 1 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक दसवीं कक्षा की परीक्षाएं संपन्न हुई थी। जबकि, दूसरी कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल के बीच हुई थी। परीक्षाओं के सफल आयोजन के बाद बोर्ड ने अब दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया है।
अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए दसवीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं।
ऐसे देखें मिजोरम बोर्ड की दसवीं का रिजल्ट
-सबसे पहले मिजोरम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको दसवीं कक्षा की परीक्षा का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको रोल नंबर और अन्य जानकारी भरनी होगी।
-जैसे ही आप अपना रोल नंबर डालेंगे आपका दसवीं का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
अभ्यर्थी एसएमएस के जरिए भी अपना दसवीं कक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को MBSE10रोल नंबर> टाइप कर 5676750 पर भेजना होगा। इसके बाद उनको उनका रिजल्ट पता चल जाएगा। अभ्यर्थियों को एसएमएस के जरिए रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।