फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में निकलेंगे कश्मीर के बोर्ड परीक्षा परिणाम

Sun, 01 Jan 2017 12:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
रिजल्ट - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन कश्मीर संभाग के दसवीं व 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम अगले महीले हर हाल में घोषित करें। इसके लिए बोर्ड को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। यह बातें मंगलवार को शिक्षामंत्री नईम अख्तर ने कही। 
विज्ञापन


शिक्षामंत्री ने बताया कि उम्मीद है कि 20 जनवरी को दसवीं और 22 जनवरी को दसवीं के बोर्ड परीक्षा घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बोर्ड परीक्षा के प्रैक्टीकल की परीक्षाएं चल रही हैं और 28 दिसंबर को यह परीक्षा खत्म हो जाएगी। विद्यार्थियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही निशुल्क ट्यूशन कक्षाएं शुरू करने के साथ सीएम सुपर 50 कक्षाओं को भी शुरू किया जाएगा।

सुपर 50 परीक्षा में करीब 6000 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया है और 24 दिसंबर को इसका परिणाम निकाल दिया जाएगा और 26 दिसंबर से सीएम सुपर 50 को शुरू करने की पूरी तैयारी है। उन्होंने बताया कि इसमें 1200 विद्यार्थियों को चुना जाना है। इनको निशुल्क जेकेसीईटी, एनईईटी, जेईई, एआईएमएस, एएमयू व अन्य प्रवेश परीक्षा के लिए कोचिंग करवाई जाएगी। प्रत्येक सेंटर में 50 विद्यार्थियों को कोचिंग मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें