फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ फेस्टिवल में जेयू को पहला स्थान

Wed, 25 Jan 2017 12:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
jammu univercity - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
छत्रपति साहूजी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर में हुए 32वें नार्थ जोन अंतर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में जम्मू विश्वविद्यालय की स्किट टीम ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान अपने नाम किया।
विज्ञापन


इस चैंपियनशिप में उत्तर भारत से यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से तीस विश्वविद्यालयों की टीमों ने शिरकत कर प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जेयू की टीम ने डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सतनाम कौर और टीचर इंचार्ज डा. पर्मिल कुमार और डा. शशि प्रभा के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया। 

कुलपति प्रो. आरडी शर्मा ने विवि की विजेता टीम की प्रशंसा करते हुए उनसे आगामी फरवरी में शिवाजी यूनिवर्सिटी, कोल्हापुर में हो रहे 32वें नेशनल यूथ फेस्टिवल में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय का सराहनीय प्रदर्शन

jammu university - फोटो : File Photo
​उन्होंने कहा कि यूथ फेस्टिवल में विवि की टीमों ने म्यूजिक, फाइन आर्ट्स, साहित्य गतिविधियों में दर्शकों और न्यायाधीशों की प्रशंसा बटोरी, लेकिन स्किट में पहला स्थान हासिल करने में कामयाबी हासिल की है। इस चैंपियनशिप में विभिन्न विश्वविद्यालयों की ओर से 25 स्किट की प्रस्तुतियां दी गईं।
इसमें जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से सुमित शर्मा के लेखन और निर्देशन में ‘कुछ तो सोचो’ स्किट की प्रस्तुति को सबने सराहा। जेयू की स्किट टीम में रिचा शर्मा, गौरी ठाकुर, पल्लवी कुंवर, सिमरन जराल, नीजरा भारती और श्रुति शर्मा शामिल रहीं।

स्किट प्रस्तुतियों में नोटबंदी, महिला सशक्तिकरण, प्रदूषण, भ्रष्टाचार आदि के मुद्दों को उठाया गया, लेकिन जेयू का सबसे अलग विषय था। टीम के साथ राकेश आनंद, दरबारी लाल, कुलभूषण ठाकुर शामिल रहे। थियेटर टीम को ड्रामा इंस्ट्रक्टर सुमित शर्मा और कल्चरल अधिकारी इफरा काक ने प्रशिक्षण दिया।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें