फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर कालेज कबड्डी प्रतियोगिता में महिला कालेज विजयी

Sun, 16 Oct 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ट्रॉफी - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
अंतर कालेज कबड्डी (महिला) प्रतियोगिता में महिला कालेज परेड की खिलाड़ियों ने अपने जीत अभियान को जारी रखते हुए महिला कालेज गांधीनगर को कड़ी टक्कर में 31-27 से पछाड़कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन


आखिर में परेड के खिलाड़ी जीत अपनी तरफ खींचने में सफल रहे। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने आखिर तक बढ़त कायम रखने में सफलता हासिल की।

 इस मुकाबले में अजय गुप्ता, अनिल शर्मा, राकेश कुमार, अंकुश चिब आदि ने तकनीकी अधिकारियों की भूमिका निभाई। इस दौरान शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रो. अवतार सिंह जसरोटिया ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें