क्लस्टर विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले कॉलेजों में ‘युवतरंग’ प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। इसमें सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। ये कार्यक्रम 10 से 24 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जीजीएम साइंस कॉलेज कनाल रोड, एसपीएमआर कामर्स कॉलेज, एमएएम कॉलेज और महिला कॉलेज गांधीनगर हिस्सा लेंगे।
विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स ट्विंकल सूरी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम कराने से छात्र-छात्राओं को उनका टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। युवतरंग में हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थी कॉलेज प्रशासन से संपर्क करके हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता विभिन्न कॉलेजों में आयोजित की जाएगी।