फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, 12वीं तक छात्राओं की फीस माफ

Tue, 22 Nov 2016 11:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कालेज - फोटो : File Photo
विज्ञापन
राज्य सरकार ने हायर सेकेंडरी तक की सभी छात्राओं की स्कूल फीस माफ कर दी है। सरकार ने बजट में इसकी घोषणा की थी। सोमवार को स्कूल शिक्षा विभाग के कमिश्नर सेक्रेटरी की ओर से यह आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि इससे जम्मू व कश्मीर संभाग तथा लद्दाख की लगभग 10 लाख छात्राएं लाभान्वित होंगी। कहा जा रहा है कि सरकार के इस प्रयास से महिला शिक्षा के प्रयासों को गति मिलेगी। साथ ही अब तक स्कूल फीस के अभाव में स्कूल छोड़ने वाले ड्राप आउट की संख्या में भी कमी आएगी। 

रियासती सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह आदेश राज्य में चल रहे सभी शैक्षिक संस्थानों पर लागू होगा। बताते हैं कि स्कूल फीस अमूमन 2200 से 2500 रुपये है जो विभिन्न कक्षाओं के हिसाब से घट-बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

कालेज - फोटो : Demp Pic.
बजट में सरकार की ओर से छात्राओं को सुविधा देते हुए फीस माफी करने का एलान किया गया था। कहा गया था कि सरकार महिलाओं के हित में कई बिंदुओं पर काम कर रही है। इसके तहत स्कूटी योजना भी शुरू करने की घोषणा की गई थी। स्कूटी योजना जम्मू और कश्मीर दोनों संभाग में पहले ही लागू किया जा चुका है। 

राज्य सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों से खासकर स्कूली तथा कालेज छात्राओं में खुशी है। उनका कहना है कि पहली बार उन्हें भी इस प्रकार की सुविधाएं मिल रही हैं। किसी सरकार ने छात्र-छात्राओं के हित में प्रयास शुरू  किए हैं।

छात्रों को भी सरकार ने साइकिल देने की घोषणा की है। पिछले दिनों पहले जम्मू में स्कूटी योजना का मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुभारंभ किया था। घाटी में हिंसा के चलते यह योजना शुरू न हो सकी थी तो छात्राओं ने मुख्यमंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन कर वहां भी योजना शुरू करने की मांग की थी। इसके कुछ दिनों बाद ही घाटी में भी यह योजना शुरू की गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें