हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी आर्ट्स के 225 पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। आयोग ने 17 जुलाई को पोस्ट कोड 505 के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन,
जबकि 14 से 22 अक्तूबर तक साक्षात्कार का आयोजन किया था। आयोग के सचिव विजय कुमार ने बताया कि 225 में से 213 अभ्यर्थी ही इस भर्ती परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं, जबकि अनुसूचित जाति और ओबीसी वर्ग के स्वतंत्रता सेनानी वार्ड 12 पद कोई भी योग्य उम्मीदवार न मिलने के चलते खाली रह गए हैं।