फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण का मतदान कल, चुनाव प्रचार थमा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 15 सीटों के लिए मंगलवार को मतदान होगा। रविवार को चुनाव प्रचार थम गया। इस चरण में नेकां और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर है क्योंकि नेकां के पास सात और कांग्रेस के पास छह सीटें हैं। कुल 123 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


चुनाव में 10.61 लाख मतदाता वोट डालेंगे। डीजीपी के अनुसार चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 200 कंपनियां तैनात की गईं हैं। इनमें पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल के जवान हैं। मतदान वाले इलाकों की सीमाएं सील कर दी गई हैं।

खासकर किश्तवाड़ को हिमाचल प्रदेश से जोड़ने वाली सीमा को सील किया गया है ताकि चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने की दृष्टि से कोई शरारती तत्व प्रवेश न कर सकें। दूरदराज इलाकों में हेलिकाप्टर से सुरक्षा बलों और पोलिंग स्टाफ को भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

कांग्रेस और नेकां की प्रतिष्ठा दांव पर

पहले चरण के चुनाव में 558178 पुरुष और 503086 महिलाएं मताधिकार का प्रयोग करेंगी। सर्विस मतदाताओं की संख्या 9633 है। इनमें 7828 पुरुष और 1805 महिलाएं हैं। कुल 1787 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव में गांदरबल विधानसभा क्षेत्र में नेकां की प्रतिष्ठा दांव पर है क्योंकि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पिछला चुनाव यहां से जीता था। हालांकि, इस बार वे यहां की बजाय सोनावर और बीरवाह से चुनाव मैदान में हैं।

सोनावारी से उच्च शिक्षा मंत्री एवं नेकां प्रत्याशी मोहम्मद अकबर लोन, लेह विधानसभा सीट से शहरी विकास मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार नवांग रिगझिन जोरा, किश्तवाड़ से गृह राज्य मंत्री एवं नेकां के प्रत्याशी सज्जाद अहमद किचलू, डोडा सीट से सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुल मजीद वानी, बनिहाल से बिजली राज्य मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी विकार रसूल, पूर्व मंत्रियों में इंद्रवल से पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार गुलाम मोहम्मद सरूरी, कारगिल से पूर्व मंत्री एवं नेकां उम्मीदवार कमर अली आखून, भद्रवाह सीट से कांग्रेस विधायक दल के नेता मोहम्मद शरीफ नियाज की साख दांव पर है।

गुरेज, बांडीपोरा, सोनावारी, कंगन, गांदरबल, नोबरा, लेह, कारगिल, झंस्कार, किश्तवाड़, इंद्रवल, डोडा, भद्रवाह, रामबन और बनिहाल विधानसभा सीट पर मंगलवार को चुनाव होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें