फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल सेंटर से भेजे जा रहे चुनावी SMS

Mon, 01 Dec 2014 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर शहर में प्रवेश करते ही आपको दुकानों और घरों के बाहर पोस्टर, बोर्ड लगे दिखाई देंगे, जिस पर लिखा होगा कि मुझे गर्व है कि मैं शाम लाल का समर्थक हूं। इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टियों की तरफ से प्रचार का हर तरीका इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


पार्टियां अब काल सेंटर से भी प्रचार करने लगी हैं। काल सेंटर से उपभोक्ताओं को फोन और एसएमएस किए जा रहे हैं, जिसमें स्थानीय भाषा में प्रत्याशी की आवाज में समर्थन मांगा जा रहा है। सोशल साइट से चुनाव प्रचार में कामयाबी के बाद अब पार्टियों ने काल सेंटरों का सहारा लिया है।

काल सेंटर से प्रत्याशी जन-जन तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से लोगों को काल सेंटर से लगातार एसएमएस मिल रहे हैं, जिनमें पार्टियां अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांग रही हैं। सएमएस में जम्मू कश्मीर में होगा सुशासन का राज, पूर्ण बहुमत संपूर्ण विकास, वक्त कम है जितना दम है लगा दो, कुछ लोगों को हम जगाते हैं कुछ लोगों को तुम जगा दो, कुछ इस तरह के स्लोगन लिख कर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


सुबह से लेकर रात तक विभिन्न मोबाइल नेटवर्क पर यह एसएमएस उपभोक्ताओं तक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा काल सेंटरों से लोगों को फोन भी किए जा रहे हैं। फोन में दो मिनट का संदेश हैं। इनमें चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी की स्थानीय भाषा में उपभोक्ताओं से समर्थन मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें