फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खुलने पर गर्मी के चलते कम लोग पहुंच रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कोविड की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी होने पर सोमवार को प्रशासन की ओर से अनलॉक करने पर अब उपजिले के बाजारों में पहले जैसी भीड़ तो नहीं दिखाई दे रही। लेकिन कई लोग बिना मास्क के जरूर पहुंच रहे हैं और कोविड-19 की पर अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे के बाजारों में कई स्थानों पर पुलिस की गश्त होने पर ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, जो बिना मास्क के बाजार में पहुंच रहे हैं। कई दुकानदार भी दुकानों के भीतर मास्क नहीं लगा रहे। कस्बे में पहुंचे जोगिंद्र कुमार ने कहा कि मास्क लगाना जरूरी होने पर कई लोग अनदेखी कर रहे हैं। जिस प्रकार प्रशासन की ओर से बाजारों में पहुंच नियमों की अनदेखी करने पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए ताकि दोबारा कोरोना महामारी न बढ़े। पुलिस को चाहिए कि बाजार में जाने के मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात करना चाहिए ताकि बाजार में आनेजाने वाले लोगों पर नजर रखी जाए।
अमन गुप्ता का कहना है कि आज भी पहले जैसे हालत बने हैं। जरूरी पॉजिटिव लोग कम निकल रहे, लेकिन जिस प्रकार लोग बिना मास्क लगा बाजारों में पहुंच रहे हैं, उससे हालत कभी खराब होने पर लोगों की दिक्कतों में बढ़ोतरी हो सकती है। हर एक व्यक्ति को सतर्क रहना चाहिए, ताकि कोराना महामारी पर अधिक नियंत्रण पाया जा सके।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच चौ. मोहिंद्र सिंह का कहना है कि अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले के मुकाबले रैपिड टेस्ट करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में शिविर नहीं लगाए जा रहे। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जिस प्रकार पहले रैपिड टेस्ट ग्रामीण क्षेत्र में किए जा रहे थे, उसी प्रकार हर पंचायत में किए जाएं, ताकि समय रहते किसी के पॉजिटिव आने पर उपचार किया जाए और अधिक लोग कोरोना की चपेट में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें