अखनूर। कस्बे के हायर सेेकेंडरी स्कूल में चल रही पीतांबर लाल शर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को प्रथम मैच मे फ़्रेंड्स क्रिकेट क्लब अखनूर ने खौड क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। खौड क्रिकेट क्लब ने टास जीत करके पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 134 रन बनाएं । इसमें मोनू ने 48 रन और पंकज ने 38 रन बनाए। वहीं फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की तरफ से सहील और वोनू ने दो-दो विकेट लिए। जीत का लक्ष्य लेकर उतरी फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब टीम 14 ओवरों में तीन विकेट खो कर 136 रन बना लिए। इसमें मानिक 61 रन और आकाश ने 31 रन बनाए। मानिक शर्मा को मैन आफ द मैच घोषित किया। प्रतियोगिता का आयोजन अखनूर तहसील क्रिकेट के चेयरमैन और जिला क्रिकेट एसोसिएशन महासचिव शाम सिंह की अगुवाई में किया जा रहा है। संवाद