फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 लाख से होगा बस अड्डे का कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। लगभग 48 लाख रुपये से नगर के मुख्य बस अड्डे का कायाकल्प किया जाएगा। इससे स्थानीय दुकानदारों को गड्ढों से छुटकारा मिलने के साथ ही वाहनों को भी खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी मंगलवार को नगर परिषद के चेयरमैन सुदेश कुुमार पुरी ने विकास कार्य का शुभारंभ करते हुए दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई स्थानों से तारकोल उखड़ जाने से अड्डे की हालत काफी खराब हो गई थी। वाहनों से उतरतेे ही लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। साथ ही स्पोर्ट्स स्टेडियम व पुलिस स्टेशन की तरफ से बारिश के दौरान आने वाला पानी बाजार की तरफ चला जाता था, जिस के लिए अड्डे के मध्य में एक नाले का भी निर्माण कर उसे शास्त्री नगर मोहल्ले से गुजरने वाले नाले में छोड़ा जाएगा। इस मौके पर पार्षद ओम प्रकाश, जहांआरा खान, रिंपी दूबे, डॉली सूरी, ईओ ठाकुर दास, लोक निर्माण विभाग के जेई शाम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें