फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terror Attack in Reasi: रियासी में आतंकी हमला, फायरिंग के बाद बेकाबू बस खाई में गिरी, नौ तीर्थयात्रियों की मौत

Sun, 09 Jun 2024 11:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अचानक हुई फायरिंग से चालक ने संतुलन खो दिया और बस लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
रियासी में खाई में गिरी बस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के रियासी जिले के प्रसिद्ध शिव मंदिर शिवखोड़ी से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस पर घात लगाकर आतंकियों की ओर से किए गए हमले के बाद बस गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई, इसके अलावा 33 लोग घायल हैं। घटना रविवार की शाम लगभग छह बजे की बताई जाती है। रियासी एसएसपी मोहिता शर्मा ने नौ यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन

सड़क किनारे पड़े घायल - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यात्रियों से भरी बस (जेके 02 एई 3485) शिवखोड़ी से कटड़ा लौट रही थी। बस में 45 यात्री सवार थे। पौनी और शिवखोड़ी के बीच कंडा त्रयाठ इलाके में चंडी मोड़ के पास पहले से घात लगाए आतंकियों ने बस के आगे आकर फायरिंग की। अचानक हुई फायरिंग से चालक ने संतुलन खो दिया और बस लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को गहरी खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बस खाई में गिरने के बाद कई लोगों के शव मौके पर पड़े हुए थे। कुछ शव पेड़ पर भी फंसे दिखे।

सेना की तरह कपड़ा पहने आतंकी ने की फायरिंग
मौके पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सेना की तरह के कपड़े पहने एक आतंकी ने अचानक बस के आगे आकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। चालक को गोली लगते ही चालक ने संतुलन खो दिया और बस गहरी खाई में जा गिरा। चारों ओर चीख पुकार मची रही। कुछ घायलों को निकालकर अस्पताल में पहुंचाया गया।

दो साल पहले कटड़ा की बस पर भी हुआ था हमला
जम्मू संभाग में पिछले कुछ वर्षों से आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं। राजोरी-पुंछ में सेना पर कई हमले किए गए। इससे पहले 13 मई 2022 को भी कटरा से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस में स्टिकी बम लगाकर हमला किया गया था। बस में आग लगने से तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी जबकि 24 घायल हुए थे।
विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने जताया शोक
राजनाथ सिंह ने हमले पर दुख जाते हुए एक्स पर लिखा, जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। तीर्थयात्रियों के खिलाफ इस जघन्य कृत्य में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करता हूं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें