फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: अब और रोमांचक होगी घाटी की यात्रा, पहली बार हुआ बस बोट का ट्रायल

Thu, 15 Jul 2021 11:07 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कश्मीर आने वाले पर्टयकों को सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। पर्यटक जल्द ही बस बोट सेवा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
बस बोट का ट्रायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में जल परिवहन बहाल करने के लिए झेलम नदी में वीरवार को न्यूजीलैंड से मंगाई गई बस वोट का परीक्षण किया गया। झेलम नदी में लसजन बाईपास से लाल चौक तक लगभग 10 किलोमीटर तक इसे परखा गया। इस बस बोट को सुखनाग इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड ने आयात किया है।  

विज्ञापन


परीक्षण के लिए आए कंपनी के इंजीनियरों का कहना है कि परीक्षण सफल होने के बाद इस बस बोट को सरकार को सौंपा जाएगा। साथ ही लसजन बाईपास झेलम से वीर छत्ताबल तक बस बोट की सेवा शुरू होगी। एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें विश्वास है कि कश्मीर में जल परिवहन को पुनर्जीवित करने के लिए जल्द ही ऐसी और बोट खरीदी जाएंगी। अधिकारी ने आम जनता से सड़क परिवहन की तरह वाटर ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने की भी अपील की।

बस बोट में 35 यात्रियों की क्षमता
जेकेटीडीसी ने इस संबंध में निविदाएं जारी की थीं। इस बस बोट में 35 यात्रियों, ड्राइवर और बचाव दल के चार सदस्यों को ले जाने की क्षमता है। इस प्रकार की बोट बस सेवा शुरू होने से सड़कों पर भीड़भाड़ झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों के अनुसार पर्यटक भी इसका लुत्फ उठा सकेंगे। 
विज्ञापन


2017 में भी हुआ था ट्रायल रन
महबूबा मुफ्ती की सरकार के दौरान जुलाई 2017 में पहली बार जल परिवहन को बहाल करने की कोशिश की गई थी। तब भी ट्रायल रन करवाए गए थे। उस समय दो मोटर बोट रखी गई थी। एक में 18 और दूसरी बोट में 8 लोगों के बैठने की क्षमता थी, परंतु लोगों का समर्थन नहीं मिलने के कारण उक्त प्रयास सफल नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- टूट रही हैं कट्टरता की जंजीरें: विकासपथ पर घाटी की महिलाएं, इन हाथों में छिपी है बदलते कश्मीर की कहानी    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें