फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 अगस्त को रवाना होगा श्री बूढ़ा अमरनाथ का पहला जत्था

Thu, 13 Aug 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है। देश भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के एक सप्ताह तक चलने वाली पवित्र यात्रा में हिस्सा लेने की उम्मीद है। 19 को जम्मू से पुंछ की मंडी तहसील स्थित श्री बूढ़ा अमरनाथ के लिए पहला जत्था रवाना होगा। यह यात्रा 25 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संयोजक नवीन सूदन का कहना है कि  विहिप और बजरंग दल साल 2005 से लगातार श्री बूढ़ा अमरनाथ को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करता आ रहा है। इस यात्रा में प्रशासन का भी सहयोग रहता है। इस साल भी यात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों श्रद्धालुओं के जम्मू पहुंचने की उम्मीद है।

अठारह अगस्त को जम्मू में यात्रा का विधिवत उद्घाटन होगा और 19 अगस्त को पहला जत्था जम्मू से पुंछ के लिए रवाना होगा। विहिप और बजरंग दल के मीडिया प्रभारी राजेश भसीन का कहना है कि जम्मू में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन


भगवती नगर यात्री निवास, ब्राह्मणा सभा परेड और श्री राम मंदिर पुरानी मंडी में यात्रियों को ठहराया जाएगा। विहिप प्रदेश मुख्यालय शक्ति आश्रम और यात्री निवास भगवती नगर में यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया जाएगा।

भसीन के अनुसार यात्रा को और आकर्षक बनाने के लिए जम्मू से पुंछ जिले तक के धार्मिक महत्व के स्थलों का भी इस बार यात्रियों को दर्शन करवाया जाएगा। इसमें अखनूर के प्राचीन मंदिरों के अलावा शिवखोड़ी और अन्य धार्मिक स्थल शामिल होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें