फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक हुआ जम्मू कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन

Thu, 13 Aug 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएंडके पब्लिक सर्विस कमीशन को अब पूरी तरह से नई टेक्नोलॉजी के साथ परिवर्तित कर हाईटेक कर दिया है। इस हाईटेक सुविधा के साथ कमीशन द्वारा होने वाली चयन प्रक्रिया से लेकर स्क्रीनिंग की प्रक्रिया की अवधि को कम कर दिया है।
विज्ञापन


इसके बारे में पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन लतीफ उज जमान देवा ने वीरवार को जानकारी दी कि कमीशन की वेबसाइट को अब पूरी तरह से हाईटेक कर दिया गया है।

इस तरह से नई टेक्नोलॉजी के जरिये अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन की सुविधा मिलेगी, जिसके जरिये अभ्यर्थी को कमीशन द्वारा जारी होने वाले खाली पदों के लिए आवेदन करने में आसानी होगी।

इसके साथ ही अभ्यर्थियों को फार्म भरने के तुरंत बाद मोबाइल फोन पर एसएमएस अलर्ट मिलेगा। इसके साथ ही कमीशन की वेबसाइट में पंजीकृत करवाने पर अभ्यर्थियों को कमीशन की ओर से निकलने वाली विभिन्न पदों और परीक्षाओं के बारे में एसएमएस के जरिये जानकारी मिलती रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले अभ्यर्थियों को फार्म और जरूरी कागजातों को लगाकर कमीशन में आकर फार्म भरना पड़ता था, जिसके बाद कमीशन को फार्म और अन्य जरूरी दस्तावेजों के आंकलन में काफी समय लग जाता था।

इसके चलते कमीशन को परीक्षा, चयन प्रक्रिया से लेकर स्क्रीनिंग में साल से भी ज्यादा का समय लग जाता था। उन्होंने कहा कि इस कमीशन में हाई टेक टेक्नोलॉजी को शामिल किए जाने से अभ्यर्थियों सहित कमीशन के लिए भी आसानी होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें