फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुरक्षा घेरे में सचिवालय, विधानसभा सत्र से पहले पूरा असेंबली हाॅल खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सोमवार से शुरू होने जा रहे बजट सत्र को लेकर पुराने शहर में सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। सचिवालय को सुरक्षा घेरे में लिया गया है। सुरक्षाबलों ने रविवार को पूरा असेंबली हॉल खंगाला। सचिवालय परिसर के आसपास ड्रोन व सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। ऊंचाई वाली इमारतों पर शार्प शूटर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस व यातायात कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती और सचिवालय के आसपास पांच जगहों पर पार्किंग निर्धारित की गई है। सुबह उपराज्यपाल की मूवमेंट के वक्त पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में चूक न हो। रविवार को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सिक्योरिटी विंग के साथ असेंबली हाॅल का निरीक्षण किया। बम निरोधक दस्तों के साथ चप्पे चप्पे को खंगाला गया। सचिवालय में लगे सीसीटीवी की जांच की गई। देखा गया कि कहीं कोई कमी तो नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें