फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हंगामे के साथ बजट सत्र की विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नए वक्फ कानून पर तीन दिन खूब बरपा हंगामा, हंगामें के बाद आखिरी दिन किया अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। वक्फ कानून पर चर्चा की मांग पर अड़े नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों के हंगामे के बाद विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को खत्म हो गया। बजट सत्र का दूसरा चरण 7 अप्रैल को शुरू हुआ था। तीन दिन तक सदन में हंगामा होता रहा। वक्फ कानून पर चर्चा की मांग करते हुए सत्तापक्ष के विधायकों ने ही सदन की कार्यवाही को चलने नहीं दिया, इसके कारण कई अहम विधेयकों पर चर्चा ही नहीं हो पाई।
हालांकि सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक दल की बैठक हुई थी। बैठक में कार्यवाही सुचारू चलाने पर चर्चा हुई। विधायकों ने कहा था कि वक्फ कानून पर चर्चा के बिना सदन की कार्यवाही को नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन

सोमवार और मंगलवार को वक्फ कानून पर खूब हंगामा हुआ। बुधवार को भी स्थिति वैसी ही रही। नेकां विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से वक्फ कानून पर चर्चा की मांग की, जबकि भाजपा विधायकों ने बेरोजगारी के मुद्दे पर चर्चा की मांग की। इस पर नेकां विधायक नजीर अहमद गुरेजी ने कहा, 10 साल तक सत्ता में रहने वालों के अब बेरोजगारों की याद आ रही है। भाजपा ने प्रदेश के लोगों के उनके जमीन और नौकरी का अधिकारी छीना है।
गुरेजी ने स्पीकर से वक्फ कानून पर 30 मिनट की चर्चा की अनुमति देने का अनुरोध किया, स्पीकर ने मांग को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद हंगामे के बीच अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
विज्ञापन


सदन के बाहर झड़प, अविश्वास प्रस्ताव खारिज
3 घंटे के स्थगन के दौरान सदन के बाहर भाजपा विधायकों और पीडीपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। दोपहर 1 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने वक्फ कानून के खिलाफ स्थगन प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देने के नियमों का हवाला दिया। स्पीकर ने बीते तीन दिनों में पहली बार आधे घंटे से ज्यादा समय तक बात की। पीपुल्स कांफ्रेंस के नेता सज्जाद गनी लोन के नेतृत्व में तीन विपक्षी सदस्यों के अविश्वास प्रस्ताव को भी नियमों का हवाला देते हुए नामंजूर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें