फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौनी में बीएसएनएल की सेवा पांच दिन से ठप

Sun, 20 Jul 2014 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी क्षेत्र में चार-पांच दिनों से टेलीफोन की व्यवस्था चरमराने के कारण बीएसएनएल उपभोक्ता काफी परेशान हैं। कुछ दिनों से मोबाइल फोन सेवा भी ठप पड़ी हुई है। लैंड लाइन का डायल टोन गायब है। वहीं समस्या के लिए बिजली विभाग और बीएसएनएल एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पांच दिन पहले बीएसएनएल के मोबाइल का सिग्नल गायब हो गया। इसके साथ ही लैंड लाइन फोन से डायल टोन नदारद हो गई। बुधवार को भी जब फोन सेवा बहाल नहीं हुई तो लोगों ने एसडीओ मदन लाल से बातचीत की।

उन्होंने बताया कि बिजली नहीं होने से दूरसंचार सेवा भी बाधित है। इस संबंध में पूछे जाने पर विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर साहिल केसर ने बताया कि उन्होंने बीएसएनएल को अपनी बिजली की लाइन में सुधार लाने के लिए कई बार बोला हुआ है, जिसमें होने वाला खर्चा उन्हीं के द्वारा दिया जाना था, लेकिन यह नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें