फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल सेवा ठप

Mon, 16 Feb 2015 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल की लचर प्रणाली से इलाके के उपभोक्ता परेशान हैं। आए दिन बंद हो रही मोबाइल सेवा उपभोक्ताओं के लिए सिर दर्द बनती जा रही है।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि निगम अपनी मोबाइल सेवा को दुरुस्त करने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रहा है। नतीजतन इलाके के बीएसएनएल उपभोक्ताओं का रोष चरम पर है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निगम ने अपनी मोबाइल सेवा को ठीक नहीं किया तो उन्हें मजबूरन उपभोक्ता अदालत का दरवाजा खटखटाना पडे़गा।

सुनील कुमार, गुलशन गुप्ता, हितेश खजूरिया, हर्ष गुप्ता, दिलीप कुमार ने बताया कि इलाके के अधिकतर लोगों ने बीएसएनएल की मोबाइल सेवा ले रखी है।

पिछले कुछ समय से मोबाइल सेवा आए दिन ठप हो जाती है। बीएसएनएल अपनी सेवा नहीं सुधार रहा है। लोगों ने बताया कि वे कई बार बीएसएनएल के अधिकारियों से मिलकर उनसे सेवा में सुधार करने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन


लेकिन हर बार तकनीकी खराबी बताकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। इस संबंध में जब बीएसएनएल के एसडीईओ रविकांत गुप्ता से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि यह सारी समस्या एक निजी मोबाइल कंपनी द्वारा इलाके में ओएफसी बिछाने की वजह से पैदा हो रही है।
विज्ञापन


ओएफसी बिछाने के चक्कर में आए दिन बीएसएनएल की लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। इस बाबत निजी कंपनी को भविष्य में सावधानी बरतने के लिए कहा गया है ताकि उनके कामकाज से बीएसएनएल की सेवा प्रभावित न होना पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें