फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की बौखलाहटः बॉर्डर पर लग रहे एक टावर को देखकर बेचैनी, पाक रेंजरों ने दिखाई लाल झंडी

Mon, 19 Aug 2019 10:24 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
इंटरनेशनल बॉर्डर
विज्ञापन

इंटरनेशनल बॉर्डर कानाचक पर रविवार सुबह तनाव स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार बीएसएफ की ओर से दुश्मन पर नजर रखने के लिए भारतीय सीमा में फेंसिंग के नजदीक टावर लगाया जा रहा था, जिसका पाकिस्तानी रेंजरों ने विरोध जता दिया।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी रेंजरों ने लाल झंडी दिखाकर बीएसएफ कर्मियों को टावर का काम रोकने के लिए कहा। यह घटना रविवार सुबह 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

अनुच्छेद 370 हटने के बाद से लगातार पाकिस्तान की तरफ से नापाक हरकतों की कोशिशें हो रही हैं। भारत में जरा सी आहट से पाकिस्तानी रेंजरों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। हालांकि इसके बारे में बीएसएफ अधिकारियों से बात की गई।
विज्ञापन


बीएसएफ के प्रवक्ता का कहना है कि ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी तो नहीं, लेकिन संभव है ऐसा हुआ हो। बॉर्डर पर रूटीन कार्य में इस तरह की घटनाएं स्वभाविक हैं। बता दें कि कुछ महीने पहले सांबा बॉर्डर पर भी बीएसएफ द्वारा रूटीन कार्य करने का पाकिस्तानी रेंजरों ने विरोध कर दिया था। इसके बाद दोनों तरफ बात हुई तो काम को दोबारा शुरू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें