पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर पिछले कई घंटों से जबरदस्त गोलाबारी की जा रही है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा मेे पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन के बाद हो रही गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक और जवान शहीद हो गया।
#FLASH One BSF jawan killed in Machil sector during ceasefire violation by Pakistan in Kupwara district of J&K
— ANI (@ANI_news) October 29, 2016
पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलाबारी के जवाब में कार्रवाई करते हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान नितिन सुभाष शहीद हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक कुपवाड़ा के मचैल सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में नितिन सुभाष शहीद हुए हैं। नितिन सुभाष महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले हैं।
इससे पहले भी शुक्रवार की रात को एलओसी पर मचैल सेक्टर में बैट हमले में एक जवान के शहीद होने के बाद उसके शव के साथ बर्बरता करते हुए शव को क्षत-विक्षत किए जाने की बात सामने आई थी । जानकारी के मुताबिक कुरूक्षेत्र के रहने वाले सेना की 17 सिख रेजीमेंट के जवान मनदीप सिंह मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई के दौरान शहीद हो गए थे। सेना के प्रवक्ता के अनुसार जवान के शहीद होने के बाद आतंकियों ने पीओके में भागने से पहले शहीद के शव को क्षत-विक्षत कर दिया। सेना ने कहा कि ये हरकत उस बर्बर चेहरे को दिखाती है जो वहां की सेना और आतंकी ग्रुप दोनों में है।