फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LOC पर पाकिस्तानी गोलाबारी में बीएसएफ का ASI शहीद

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स में हुई डीजी स्तर की वार्ता संपन्न होने के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने अपनी नीयत स्पष्ट कर दी। वार्ता में हुए समझौते से पलटते हुए शनिवार आधी रात के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सांबा बीएसएफ की चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की।
विज्ञापन


बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से रात करीब 12.23 बजे रजाब अली पोस्ट से भारत की रिगाल पोस्ट पर फायर किए। फायरिंग की आड़ में घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर बीएसएफ की ओर से चार रोशनी राउंड दागे गए।

वहीं, दूसरी ओर एलओसी पर राजोरी जिले के गंभीर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से सीजफायर उल्लंघन लगातार जारी है। रविवार शाम को पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गालोबारी में बीएसएफ के एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

गोलाबारी में एक अधिकारी के शहीद

भारत की ओर से भी पाकिस्तानी गोलाबारी का पूरी ताकत से जवाब दिया जा रहा है। देर रात समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी थी। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में बीते महीने जिला पुंछ में पांच लोगों की मौत हो गई थी और  करीब 50 लोग घायल हुए थे।

जानकारी के मुताबिक राजोरी जिले की मंझाकोट तहसील के गंभीर सेक्टर में एलओसी पर स्थित बीएसएफ की बंप पोस्ट पर पाकिस्तानी सेना द्वारा देर शाम करीब आठ बजे गोलाबारी शुरू कर दी गई। इसमें बीएसएफ की 163 बटालियन के एएसआई सोहन लाल शहीद हो गए।

गोलाबारी में एक जवान के घायल होने की भी सूचना है। सूत्रों के अनुसार आठ बजे बीएसएफ पार्टी अपनी पोस्ट पर खाना खाने की तैयारी में थे, पर इसी दौरान अचानक पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी शुरू हो गई।

बीएसएफ की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है। बीएसएफ प्रवक्ता विनोद कुमार का कहना है कि गोलाबारी में एक अधिकारी के शहीद होने की सूचना है। विस्तृत रिपोर्ट आनी बाकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें