जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ में सैन्य बलों को भी भारी नुकसान हुआ है। बीएसएफ के मुताबिक भारत-पाक सीमा पर करीब 190 किलोमीटर लंबी फेंसिंग बाढ़ में बह गई थी जिससे बीएसएफ के जवानों ने फिर से दुरूस्त कर दिया है।
बीएसएफ के जम्मू रेंज के आईजी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि फेंसिंग को दुरूस्त करने के साथ ही बाढ़ से तबाह हुई तमाम चौकियों को भी फिर से शुरू कर दिया गया है। पाकिस्तान की तरफ से होने वाली आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए सीमा पर अतिरिक्त सुराक्षबलों की तैनाती की गई है।
आईजी ने साफ किया की बाढ़ से हुए नुकसान की पूर्ति कर ली गई है और सीमा पर तैनात जवान किसी भी खतरे से निपटने के लिढ तैयार हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ से बॉर्डर एरिया की अधिकरत पोस्ट को नुकसान पहुंचा था और थ्री टीयर फेंसिंग बाढ़ में बह गई थी। इसमें जम्मू, सांबा और कठुआ जिले में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था।