फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: जेएंडके बैंक की शाखा अब मोबाइल वैन पर

Thu, 25 Sep 2014 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ से प्रभावित लोगों को बैंकिंग सेवा उनके द्वार पर पहुंचाने के क्रम में जेएंडके बैंक ने अपनी जीएमसी श्रीनगर शाखा को मोबाइल वैन में तब्दील किया है। इस शाखा का ढांचा बाढ़ में बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए बैंक प्रबंधन ने मोबाइल बैन में बैंक को उतारा है।
विज्ञापन


मोबाइल वैन को जीएमसी श्रीनगर के बाहर खड़ा किया गया है, जहां से तमाम बैंकिंग काम बिना किसी विघ्न के होते रहे। इसके अलावा बाढ़ से प्रभावित होने वाले इलाकों में बैंक की ओर से मोबाइल एटीएम लगाए गए हैं।

यह घाटी में काम कर रहे 300 एटीएम से अतिरिक्त हैं। अब तक बैंक ने श्रीनगर में अपनी 379 शाखाओं में से 376 में कामकाज पूरी तरह से शुरू कर दिया है। इसके अलावा मौलाना आजाद रोड स्थित कारपोरेट हेडक्वार्टर और जोनल कार्यालय को भी पूरी तरह से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें