फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

jammu and kashmir : पाकिस्तानी ड्रोन पर BSF ने की फायरिंग, बच्चों के टिफिन बॉक्स में रखे तीन आईईडी बरामद

Tue, 07 Jun 2022 10:35 AM IST
शाहरुख खान पीटीआई, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ ने मंगलवार की रात को संदिग्ध ड्रोन देखा, इस पर जवानों ने गोलियां चलाईं। इस दौरान ड्रोन ने भारत की सीमा में आईईडी बम को गिरा दिया। 
विज्ञापन
ड्रोन से बरामद संदिग्ध सामान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। बीएसएफ के जवानों ने मंगलवार को जम्मू जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन देखा, जिस पर सुरक्षाबलों ने फायरिंग की। इस दौरान ड्रोन ने भारत की सीमा में आईईडी बम को गिरा दिया। 
विज्ञापन


आईईडी बम बच्चों के टिफिन बॉक्स में रखकर भेजे थे। दरअसल, अखनूर इलाके में पाकिस्तान की तरफ से एक भेजा गया संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिया। पहले से अलर्ट जवानों ने इस ड्रोन पर फायरिंग की। संदिग्ध ड्रोन से सुरक्षाबलों ने लटक रहे सामान को गिरा दिया। जांच की तो पता चला कि वह आईईडी बम था। सुरक्षाबलों ने बाद में इसे निष्क्रिय कर दिया। इन आईईडी बमों में टाइमर सेट किया हुआ था। 

जानकारी के अनुसार, बीएसएफ ने मंगलवार की रात को अखनूर के कनाचक इलाके में एक संदिग्ध ड्रोन गतिविधि देखी गई, इस पर जवानों ने गोलियां चलाईं। तत्काल पुलिस दल को तैनात किया गया और ड्रोन विरोधी एसओपी का पालन किया गया। ड्रोन से जुड़े पेलोड को नीचे लाया गया।
विज्ञापन


पेलोड में बच्चों के टिफिन बॉक्स के अंदर 3 चुंबकीय आईईडी पैक किए गए थे, जिसमें अलग-अलग समय के लिए टाइमर सेट किया गया था। आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है और एक नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से डिफ्यूज किया गया है, मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर हर जगह ड्रोन का खतरा है, लेकिन सीमा पार से किसी भी नापाक मंसूबे को नाकाम करने के लिए सुरक्षा बल सतर्क हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना और बीएसएफ का पूरी तरह से दबदबा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें